Buy Advt. Space

CG में बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से नाबालिग ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

By

कोरबा। कोरबी चौकी, पाली गांवछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बॉयफ्रेंड की लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने महीनेभर बाद आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

17 साल की नाबालिग ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 17 वर्ष थी और वह पाली गांव की रहने वाली थी। उसका कथित बॉयफ्रेंड दिलराज मरकाम (20) भी उसी गांव का निवासी है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी लड़की पर बार-बार चरित्र को लेकर शक करता था।

आए दिन करता था झगड़ा और आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिलराज मरकाम अक्सर नाबालिग से कहता था

  • तू बेवफा है
  • तेरा किसी और से संबंध है
  • तू मुझे धोखा दे रही है

इन्हीं बातों को लेकर वह लगातार झगड़ा करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

बाजार जाने के बाद अचानक हुई थी लापता

घटना की शुरुआत 27 नवंबर को हुई, जब नाबालिग अपने भाई-बहन के साथ गांव के बाजार गई थी। रात में तीनों घर लौटे और अपने-अपने कमरे में सो गए।
अगली सुबह जब परिजन उठे, तो नाबालिग अपने कमरे में नहीं मिली

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

परिजनों ने गांव और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोरबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
29 नवंबर को गांव के पास जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई गई।

परिवार ने बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

परिवार ने पुलिस को बताया कि नाबालिग गायब होने के दौरान दिलराज से मिलने गई थी। वहीं दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद मानसिक रूप से टूटकर लड़की ने आत्महत्या कर ली।
परिवार के अनुसार, लड़की को आखिरी बार दिलराज के साथ ही देखा गया था

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलराज मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफेयर और मानसिक उत्पीड़न की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment