Buy Advt. Space

Big Breaking;ओडिशा मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CC मेंबर गणेश यूके ढेर

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उड़ीसा के कंधमाल जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी मेंबर गणेश यूके समेत कुल 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

कंधमाल जिले में हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 नक्सली मारे गए। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल बताई जा रही हैं।

एक करोड़ का इनामी था गणेश यूके

मुठभेड़ में मारा गया गणेश यूके नक्सली संगठन का बड़ा चेहरा था। वह सीपीआई (माओवादी) का सीसी मेंबर था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। गणेश यूके को नक्सली संगठन में “पाका हनुमंत” के नाम से भी जाना जाता था।

40 वर्षों से सक्रिय था नक्सली नेता

सूत्रों के अनुसार गणेश यूके पिछले करीब 40 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह ओडिशा और आंध्र प्रदेश क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क की कमान संभाल रहा था। उसकी मौत को नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के नक्सली भी शामिल होने की आशंका

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी शामिल हो सकते हैं। जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, वहां लगभग 12 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी।

सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ नक्सली मौके से फरार हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी है और ऑपरेशन जारी है।

Leave a Comment