कलेक्ट्रेट परिसर व वार्ड 15 में प्रतिमा पर माल्यार्पण, संगठन सशक्त करने का लिया संकल्प
ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद।भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर परिषद में किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 15 स्थित अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अटल जी थे राष्ट्र निर्माण के युगपुरुष : सुमित पारख
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र की अस्मिता, लोकतंत्र और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका संपूर्ण जीवन देश सेवा, विचारों की शुचिता और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं अटल जी : आसिफ मेमन
नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुरलीधर सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरोत्तम साहू, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले, नंदा स्वामी, प्रशांत मानिकपुरी, सागर मयाणी, रेणुका साहू, विष्णु मरकाम, दीनू सिन्हा, सरला उइके, तनु साहू, प्राची कुटारे, प्रतिभा हुमने, अशोक सेन, वंश गोपाल सिन्हा, प्रतीक सिंह, अमित वखारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








