Buy Advt. Space

IPS वेदव्रत सिरमौर ने गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर ने आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को गरियाबंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी वर्तमान पदस्थापना व कार्यों की जानकारी ली।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ समस्त कार्यालयीन स्टाफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान श्री सिरमौर ने विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि सभी शाखा प्रभारी अपने-अपने कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन एवं आवश्यक जानकारी समय-सीमा के भीतर वरिष्ठ कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पदभार ग्रहण के साथ ही जिले के पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment