Buy Advt. Space

Big Breaking News;दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, बच्चा गंभीर

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद।  जिले के राजिम थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोमा मोड़ के पास जोरदार भिड़ंत

घटना गुरुवार शाम राजिम–फिंगेश्वर मार्ग पर ग्राम कोमा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। कोमा मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे और दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत राजिम थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत

दोनों मृतकों को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 12 वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

  • किसन सेन (25 वर्ष), निवासी बोरसी — मृत
  • शुभम साहू (18 वर्ष), निवासी बोरसी — मृत
  • दाऊ लाल (12 वर्ष) — गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम

एक ही गांव के दो जवान युवकों की मौत से बोरसी गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Comment