पितेश्वर हरपाल गरियाबंद । जिले के देवभोग क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बाग़गोड़ा गांव के युवक यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच बहनों का इकलौता भाई होने के कारण उसकी मौत ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
सुबह घर से निकला, देर रात तक नहीं लौटा
मिली जानकारी के अनुसार यशवंत ध्रुव बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था।
जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
आत्महत्या से पहले पोस्ट किया मार्मिक स्टेटस
बताया जा रहा है कि घटना से पहले यशवंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक स्टेटस पोस्ट किया—
“Sorry All of You”
इससे संकेत मिलता है कि वह किसी गहरे मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा शव
गुरुवार सुबह गांव के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्होंने गांव से लगभग 1 किमी दूर एक खेत में
यशवंत का शव पेड़ से लटका हुआ देखा।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस पहुंची मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
यशवंत अपने माता-पिता का सहारा और पांच बहनों का एकमात्र भाई था।
उसकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है।
परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।








