Buy Advt. Space

Politics; AAP का गाइडलाइन दर वृद्धि के खिलाफ प्रदेशभर में उग्र विरोध प्रदर्शन

By

“भाजपा सरकार की नीयत और नीति केवल लूट की”AAP नेता मिथलेश साहू

राजनीति रायपुर । प्रदेश में जमीन रजिस्ट्री और कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरे छत्तीसगढ़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर समेत सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर सरकार के फैसले के खिलाफ नाराज़गी जताई गई।

राजधानी रायपुर में यह प्रदर्शन पहाड़ी मैना चौक, नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

“जमीन खरीदने का गरीबों का सपना सरकार ने तोड़ा” साहूमीन खरीदने का गरीबों का सपना सरकार ने तोड़ा” साहू

AAP प्रदेश युवा नेता मिथलेश साहू ने कहा कि गाइडलाइन दर बढ़ने से प्रदेश में जमीन कारोबार लगभग ठप हो जाएगा और गरीब, किसान तथा मध्यवर्गीय परिवारों का घर बनाने का सपना टूट जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग 80% जनता 500, 1000 और 1500 स्क्वायर फीट की जमीन खरीदती है, लेकिन अब बढ़ी हुई गाइडलाइन दर से यह पूरी तरह असंभव हो जाएगा।

साहू ने कहा
“किसान न तो जमीन खरीद पाएगा, न बेच पाएगा। यह फैसला जनविरोधी और आर्थिक रूप से विनाशकारी है।”

दुर्ग में आंदोलन पर लाठीचार्ज को बताया तानाशाही निर्णय

मिथलेश साहू ने दुर्ग जिले में जमीन गाइडलाइन दरों के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे व्यापारियों और स्थानीय लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा
“सरकार ने तानाशाही फरमान जारी कर दिया है। जो भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें लाठी के जोर पर दबाया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर उल्लंघन है।”

गाइडलाइन दर वापस लेने की मांग, नहीं तो आंदोलन जारी

AAP नेता ने चेतावनी दी कि सरकार यदि इस बढ़ी हुई गाइडलाइन दर को वापस नहीं लेती, तो आम आदमी पार्टी लगातार सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा
“यह लड़ाई जनता की है। सरकार को जनता की आवाज सुननी ही होगी।”

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

आज के धरना–प्रदर्शन में AAP की ओर से निम्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उत्तम जायसवाल, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, ईमरान खान, रिजवान शरीफ, मुन्ना बीसेन, विजय झा, आर एस ठाकुर, नंदन सिंह, एम एम हैदरी, पवन सक्सेना, संतोष कुशवाहा, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, सागर क्षीरसागर, नवनीत नंदे, नरेंद्र ठाकुर, रघुनाथ यादव, पुनारद निषाद, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, वीरेंद्र पवार, कासिफ खान, सनोज दास, विकासदास मानिकपुरी, मनीष सारथी, प्रकाश चक्रधारी, बलवंत सिंह, डॉ. विजय देवांगन, किशोर सोनी, कमल महन, छोटूदास, रेवाराम देवांगन, अजय राजपूत नेपाली समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment