334 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का एक दिवसीय धरना
पितेश्वर हरपाल गरियाबंद । जिले की 334 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कमार भवन से रैली निकालकर सरपंचों ने कलेक्टोरेट घेरने की कोशिश की।
कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े, प्रवेश द्वार पर रोक
जब सरपंच कलेक्टर से मिलने पर अड़ गए, तो प्रशासन ने उन्हें कलेक्टोरेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया।
इससे आक्रोशित सरपंचों ने विरोध तेज कर दिया।
आक्रोश भड़का, नेशनल हाईवे किया जाम
कलेक्टोरेट में रोकने पर नाराज सरपंचों ने नेशनल हाईवे को कई घंटों तक जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
हाईवे जाम के बीच पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।
“फंड की कमी से गांवों के काम ठप” सरपंच
सरपंचों ने कहा
“9 माह के कार्यकाल में छोटी-छोटी समस्याएं भी हल नहीं कर पा रहे, फंड की भारी कमी है।”
उन्होंने बताया कि पंचायत विकास कार्य लगभग ठप हो चुके हैं।
सीएम और पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
प्रशासन की समझाइश के बाद सरपंचों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने से पहले जमकर नारेबाजी भी हुई।
मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सरपंच संघ ने साफ कहा
“यदि जिला स्तरीय आंदोलन के बाद भी हमारी मांगें लंबित रहीं, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा।”









