ब्यूरो अंकित टाटिया। बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 22 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे एक गंभीर घटना सामने आई।

पिता सुमन दुग्गा (54 वर्ष) ने अपने बेटे कोमल दुग्गा (31 वर्ष) पर ₹100 को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले के बाद पिता को लगा कि बेटे की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद वह खुद को सरेंडर करने के लिए थाने की ओर निकल पड़ा।
इधर ग्रामीणों ने घायल कोमल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर AIIMS रेफर किया गया है।
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।








