Buy Advt. Space

गरियाबंद में इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हाथों गिरफ्तार

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एसीबी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ठेकेदार की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

ठेकेदार ने की थी एक लाख रुपए मांगने की शिकायत

ठेकेदार अजय गायकवाड़ ने एसीबी को बताया कि उसके निर्माण कार्य के बिल पास करने के एवज में इंजीनियर ने 1 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने तुरंत ट्रैप की तैयारी शुरू कर दी।

साईं गार्डन के पास बुलाया था रुपये लेने

तय समय पर इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार को साईं गार्डन के पास रकम लाने बुलाया। जैसे ही उसने 30 हजार रुपए को अपनी कार के डैशबोर्ड में रखवाया, एसीबी की छिपी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

एसीबी की टीम ने चालक सहित किया गिरफ्तार

रंगे हाथों पकड़ने के बाद एसीबी टीम आरोपी को पालिका लेकर गई है। वहीं टीम ये पता कर रही है कि —

  • किन-किन कामों के एवज में रिश्वत मांगी जाती थी
  • कितनी बार भुगतान लिया गया
  • और क्या रिश्वतखोरी का नेटवर्क और भी बड़ा है

जांच जारी, पालिका कर्मचारियों में दहशत

कार्रवाई के बाद पालिका कर्मचारियों व ठेकेदारों में दहशत है। एसीबी जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी और अन्य संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी संभव है।

Leave a Comment