कृषि उपज मंडी की उड़न दस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 06 प्रकरण दर्ज, 218 क्विंटल धान जप्त
उड़न दस्ता टीम की सघन जांच जारी
ब्यूरो अंकित टाटिया । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को पारदर्शी रखने जिले में प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम द्वारा धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
06 प्रकरण दर्ज, 218 क्विंटल धान जप्त
तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत अब तक कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 218 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। सभी प्रकरण अवैध संग्रहण एवं परिवहन से जुड़े पाए गए।
ग्राम-वार जप्त धान का विवरण
उड़न दस्ता टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर धान जप्त किया। कार्रवाई इस प्रकार रही—
- ग्राम लिमोरा — 22 क्विंटल
- ग्राम लोण्डी — 40 क्विंटल
- ग्राम पोण्डी — 99 क्विंटल
- ग्राम भेड़िया नवागांव — 32 क्विंटल
- ग्राम बेलमांड — 24 क्विंटल
इन सभी स्थानों पर अवैध रूप से धान का भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उड़न दस्ता दल आगामी दिनों में भी जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई जारी रखेगा।








