Buy Advt. Space

खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने गरियाबंद में की औचक जांच

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा आज अचानक गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय क्षेत्र की एक राशन दुकान बंद पाई गई, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अध्यक्ष संदीप शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंद पाई गई दुकान की जांच की जाए और संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाए। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

गौरतलब है कि खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क आधारित निरीक्षणों के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर आमजनों से सीधे संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनते हुए तत्काल समाधान के निर्देश देते हैं।

उनके इस औचक दौरे से खाद्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सतर्क हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में जिले के अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे।

Leave a Comment