Buy Advt. Space

देवभोग पुलिस ने 520 लीटर अवैध ताड़ी के साथ दो गिरफ्तार

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। नया सवेरा अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 लीटर अवैध ताड़ी (छिंदरस) मादक द्रव्य पदार्थ मदिरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना देवभोग पुलिस द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारियों को अवैध शराब व ताड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुटगांव गौठान के पास दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में ताड़ी रखकर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के. शिवा कुम्भम (25 वर्ष) और यादईया कुम्भम (50 वर्ष), दोनों निवासी सालीगौरम, जिला नालगोण्डा (तेलंगाना) हाल मुकाम देवभोग धान मंडी, के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 520 लीटर ताड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26,000/- तथा बिक्री रकम ₹1,400/- सहित कुल ₹27,400/- बरामद की गई।

आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

गौरतलब है कि आरोपी के. शिवा कुम्भम के खिलाफ इससे पहले भी अवैध शराब व ताड़ी के मामलों में अपराध दर्ज हो चुका है। इस कार्रवाई में देवभोग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment