Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, बरामद 2460 किलो केबल वायर

By

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एल्युमिनियम केबल वायर चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2460 किलो एल्युमिनियम केबल वायर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.5 लाख बताई जा रही है।
थाना प्रभारी मैनपुर को 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन (UK 16 CA 3798) में चोरी का माल ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम गौरघाट तहसील कार्यालय के पास एनएच-130C पर घेराबंदी की और वाहन को रोका। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम वायर बरामद हुआ। जब वैध दस्तावेज मांगे गए, तो चालक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।


पूछताछ में आरोपियों की पहचान मो. सलमान कुरैशी (28 वर्ष) निवासी देहरादून, उत्तराखंड और शान मोहम्मद (35 वर्ष) निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर धारा 35(1) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने चोरी के माल के साथ पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Comment