Buy Advt. Space

बालोद सीएमएचओ कार्यालय में एसीबी छापा, दो बाबू रिश्वत में गिरफ्तार

By

ब्यूरो अंकित टाटिया बालोद से बड़ी खबर:जिला स्वास्थ्य विभाग में फिर गूंजा भ्रष्टाचार का भंवर! एसीबी रायपुर की टीम ने गुरुवार को बालोद सीएमएचओ कार्यालय में छापा मारते हुए दो बाबुओं  युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर (सहायक ग्रेड-2) को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने विभाग के वाहन चालक मुकेश कुमार यादव से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के नाम पर ₹50,000 की मांग की थी। पहले ₹20,000 वसूलने के बाद जब बाकी रकम की ज़बरदस्ती की गई, तो मुकेश ने एसीबी से शिकायत कर दी।

टीम ने सीएमएचओ दफ्तर में जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार किया, और जब उनके हाथों को केमिकल टेस्ट में डुबोया गया, तो द्रव गुलाबी हो गया रिश्वतखोरी का पुख्ता सबूत मिल गया।

छापे के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया। देर रात तक तलाशी अभियान चला और दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहन निषाद ने कहा “यह सिर्फ दो बाबुओं का मामला नहीं, पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की जकड़ में है।”

यह कार्रवाई बालोद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Comment