रायगढ़ । जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना चोढ़ा चौक के पास हुई, जहां कोरबा जिले के सराईनारा गांव निवासी अनुज कुमार (24) अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। सामने से आ रही स्कूटी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अनुज को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार वरुण डनसेना को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़ में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत!








