दुर्ग। जिले में कबाड़ियों के ठिकानों पर चोरी की संपत्ति के कारोबार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जामुल, सुपेला और पुरानी भिलाई क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर दुर्ग पुलिस ने 5 लाख 10 हजार रुपए से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई में कबाड़ी सुरेश सिंह, ललित साहू, प्रेम कुमार साहू और मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे के ठिकानों की तलाशी ली गई।
पुलिस ने दबिश के दौरान लोहे के एंगल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ट्रक इंजन, सायलेंसर, डीजल टंकी, एक्सल, हाईबीम, सॉफ्ट व रेलवे की संपत्ति सहित भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया। आरोपी प्रेम कुमार साहू को रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3 के तहत जीआरपी ने गिरफ्तार किया, वहीं मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे को सुपेला थाना पुलिस ने धारा 303(2) और 317(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया है।
थाना जामुल, सुपेला, पुरानी भिलाई व एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई से कबाड़ियों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी का माल खरीदने या बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, और ऐसी गतिविधियों पर अब सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
Big Breaking : ललित साहू समेत 4 कबाड़ी पर दबिश, 5 लाख का माल बरामद…








