Buy Advt. Space

कांकेर: घायल महिला नक्सली रेशमा पकड़ी गई, अस्पताल रेफर

By


कांकेर जिले के कोयलीबेडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाल ही में हुई मुठभेड़ में घायल होकर फरार हुई महिला नक्सली रेशमा को पकड़ लिया गया है। रेशमा रावघाट एरिया कमेटी से जुड़ी बताई जा रही है।

मुखबिर से मिली जानकारी पर 26 सितंबर को डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और आठखड़ियापारा से रेशमा को गिरफ्तार कर लिया।
घायल होने के चलते उसे पहले कोयलीबेडा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया।
पुलिस का कहना है कि इलाज पूरा होने के बाद रेशमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Leave a Comment