Buy Advt. Space

सेवती बाई 5 साल से पीएम आवास के लिए भटक रही

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। ग्राम पंचायत करकरा की बीमार महिला सेवती बाई पिछले 5 साल से पीएम आवास योजना के लिए चक्कर काट रही है। उनका घर पूरी तरह टूट चुका है और परिवार बेघर हो गया है। बावजूद इसके उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

ग्रामीणों का कहना है कि डबल इंजन सरकार आवास योजना के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। सेवती बाई जैसे कई गरीब परिवार अब भी छत के लिए तरस रहे हैं।

Leave a Comment