Buy Advt. Space

गरियाबंद : एएसआई संजय सिंह क्षत्रिय को एसआई पद पर पदोन्नति, पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं

By

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद । पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संजय सिंह क्षत्रिय को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाकालीन उपलब्धियों को देखते हुए उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति. पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) धीरेन्द्र पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर तथा उनके परिजनों की मौजूदगी में उन्हें स्टार लगाकर पदोन्नत किया गया।

एसपी निखिल राखेचा ने गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से पदोन्नत अधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment