Buy Advt. Space

सांसद रूप कुमारी, विधायक रोहित साहू ने किया साइबर जागरूकता आह्वान”

By


ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद !बढ़ते ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों को लेकर गरियाबंद पुलिस के अनुरोध पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने आम नागरिकों से जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आए दिन साइबर अपराधी APK File या अनजान लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी साझा न करने और बैंक खाता किराए पर न देने की सलाह दी गई।

सांसद और विधायक ने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती। यदि किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला बनता है, तो पुलिस ही नियमानुसार कार्रवाई करती है।

साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि यदि वे साइबर ठगी का शिकार हों, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।

गरियाबंद पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से यह संदेश आमजनों तक पहुँचाया गया।

Leave a Comment