Buy Advt. Space

जालबांधा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस की कार्रवाई में दो मामले उजागर

By



रवि गहने खैरागढ़/जालबांधा। जालबांधा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में कई बार मोबाइल, पर्स, नगदी और सामान चोरी की शिकायतें दर्ज की गईं।

पाकिटमार चोर पकड़ाए

तीन हफ्तों से बाजार और शराब दुकान में पर्स व मोबाइल चोरी की घटनाओं के बाद सतर्क ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनका नाम सामने आया—

1. राजू यादव पिता स्व. भीखम यादव, उम्र 48 वर्ष, वार्ड नं. 17, चिखली (राजनांदगांव)


2. तुलसी पिता धर्मेंद्र, उम्र 30 वर्ष, स्टेशनपारा वार्ड नं. 06, चिखली (राजनांदगांव)



दोनों आरोपी राजनांदगांव से आकर जालबांधा बाजार और शराब दुकान में चोरी करते थे। पुलिस ने उन पर धारा 170, 126, 135 (BNS) के तहत कार्रवाई की।

रेंगाकटेरा में युवक चावल सहित पकड़ा गया

इधर, रेंगाकटेरा गांव में एक अज्ञात युवक सुनसान मकान में चोरी की फिराक में था। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसके पास से 30–35 किलो चावल बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी की पहचान जौनी गौरीया (पिता सोमदास गौरीया, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरनाभाटा, थाना धमधा, जिला दुर्ग) के रूप में हुई। उसके खिलाफ भी धारा 170, 126, 135 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपी पर पुराने आरोप भी

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें

हाई स्कूल जालबांधा में चोरी

बाइक चोरी

चेन स्मगलिंग

बाजार से मोबाइल और पर्स चोरी


ग्रामीणों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

Leave a Comment