ब्यूरो अंकित टाटिया बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज पाकुरभाट स्थित पंचायत संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों एवं बिहान की दीदियों के साथ आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित रेडियो कार्यक्रम ’दीदी के गोठ’ की दूसरी कड़ी को सुना।
इस अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर आजीविका संवर्धन एवं विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, सहायक परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन श्री नितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि ’दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानियां और नवाचार प्रदेशभर में साझा किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिला स्तर पर लगभग 130 महिलाओं ने तथा जिले के सभी 5 जनपदों और 20 क्लस्टर संगठनों में लगभग 4300 महिलाओं ने रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का श्रवण किया।
यह पहल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायी साबित हो रही है।
सीईओ जिला पंचायत ने दीदियों संग सुना ’दीदी के गोठ’ रेडियो प्रसारण








