ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले के समस्त विवेचकों को नवीन आपराधिक कानून, एनडीपीएस, पोक्सो एक्ट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती शीतल दुबे ठाकुर (डीपीओ), श्री विकास टोप्पो (एडीपीओ) और श्री प्रदीप बेलोजिया ने विवेचकों को विभिन्न प्रकरणों की विवेचना में आने वाली चुनौतियों और उनके निराकरण के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
डीपीओ श्रीमती दुबे ने विशेष रूप से महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों और पोक्सो एक्ट में विवेचना के दौरान ध्यान देने योग्य बिंदुओं को समझाया। वहीं, श्री टोप्पो और श्री बेलोजिया ने एनडीपीएस, आबकारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े प्रावधानों की बारीकियों पर प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान विवेचकों ने अपने प्रश्न रखे जिनका अभियोजन अधिकारियों ने स्पष्ट और विस्तृत उत्तर दिया। इस प्रशिक्षण से विवेचकों की कार्यकुशलता और विवेचना की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद जताई गई।
गरियाबंद पुलिस विवेचकों को अभियोजन अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण








