Buy Advt. Space

रायपुर में न्यूड पार्टी का भंडाफोड़, पूर्व अफसर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

By
Last updated:


रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े कांड का खुलासा करते हुए न्यूड पार्टी आयोजित करने की साजिश को नाकाम कर दिया। यह पार्टी 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में होनी थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व अधिकारी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संतोष गुप्ता भी शामिल हैं। संतोष गुप्ता ने अपना फार्म हाउस इस आयोजन के लिए उपलब्ध कराया था।

सोशल मीडिया से खुला राज़

इस न्यूड पार्टी का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से किया जा रहा था। वायरल पोस्टरों में साफ लिखा था कि पार्टी में सिर्फ 18+ कपल्स, महिलाएं और लड़कियां बिना कपड़ों के शामिल हो सकती हैं। पोस्टर सामने आने के बाद कांग्रेस और हिन्दू संगठनों ने तीव्र विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज कीं।

पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया और बैंक ट्रांजैक्शन्स से सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचने के लिए क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

संतोष गुप्ता (68 वर्ष), फार्म हाउस संचालक

संतोष जेवानी (30 वर्ष), इवेंट ऑर्गेनाइजर

अजय महापात्रा (35 वर्ष), इवेंट ऑर्गेनाइजर

अवनीश गंगवाली (31 वर्ष), प्रमोटर (सोशल मीडिया पेज What is Raipur से प्रचार)

जेम्स बेक (59 वर्ष), हाईपर क्लब मालिक (पहले से कई घोटालों में आरोपी)

दीपक सिंह (39 वर्ष), प्रमोटर

देवेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष), प्रमोटर


पुलिस का कड़ा संदेश

इस मामले की निगरानी रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि समाज को गंदगी में धकेलने वाले ऐसे आयोजनों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्य की युवा पीढ़ी और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की घोषणा की है।

Leave a Comment