बलरामपुर। जिले में पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति संदीप भगत अरमोरी शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार की रात उन्होंने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात जब घटना का पता चला तो पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही
क्वार्टर में फंदे पर लटकी आरक्षक की पत्नी, इलाके में सनसनी – जांच में जुटी पुलिस








