पीतेश्वर हरपाल! पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी में गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरारी निवासी मोहान मधुकर उर्फ भेरा (52 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे मटासी खार स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो मोहन मधुकर खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले।
तत्काल ग्रामीणों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पश्चात परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पचपेड़ी: खेत में काम करते समय किसान की आकाशीय बिजली से मौत








