ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद । आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय (जिला राजनांदगांव, बिलासपुर और बलरामपुर) में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विभागीय वेबसाइट http://www.eklavya.cg.nic.in पर वर्गवार प्रतीक्षा सूची अपलोड कर दी गई है।
काउंसलिंग की तिथियां
12 सितम्बर 2025 : अनुसूचित जनजाति (ST), विशेष पिछड़ी जनजाति और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्र-छात्राएं।
13 सितम्बर 2025 : अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राएं।
स्थान : प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू (उरकुरा मार्ग, VIP सिटी कॉलोनी के सामने), रायपुर
समय : सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
प्रवेश प्रक्रिया
सर्वप्रथम बलरामपुर जिले के विद्यालय की रिक्त सीटें भरी जाएंगी, इसके बाद राजनांदगांव और बिलासपुर की सीटों की पूर्ति की जाएगी।
छात्रों को मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित तिथि और समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश पत्र
निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र
कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र
नक्सल हिंसा से प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र
2 पासपोर्ट साइज फोटो
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें।
नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 12 और 13 सितम्बर को








