Buy Advt. Space

छुरा: ईद मिलादुन्नबी जुलूस, फूलों की बारिश और भाईचारे का पैगाम

By


पीतेश्वर हरपाल गरियाबंद छुरा ! नगर में ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले पखवाड़े से ही मुस्लिम समाज के लोगों में पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। नगर के मुख्य मार्ग, गली-मोहल्लों और घरों को तोरण, पताकों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। परंपरा और सद्भावना के अनुरूप दिनभर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते नजर आए।

भव्य जुलूस और फूलों की वर्षा
सुबह 9 बजे मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मस्जिद में पहुंचा। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे परिधान और सिर पर साफा बांधे हुए आकर्षण का केंद्र रहे। नारे-ए-तकबीर की गूंज और नौजवानों द्वारा पढ़ी जा रही नात-ए-शरीफ ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। जुलूस के दौरान जगह-जगह तोप से फूलों की वर्षा की गई, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

भाईचारे और अमन-चैन का संदेश
मौलाना खान साहब ने नूरानी तकरीर पेश करते हुए कहा कि “इस्लाम अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देता है। हमें एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर समाज में मोहब्बत और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।”

पर्व के मौके पर नगरवासियों ने भी जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया।

Leave a Comment