पीतेश्वर हरपाल छुरा गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र के जरगांव के कटेलपारा में आज खेत से 45 वर्षीय गंगाधर ध्रुव का शव बरामद हुआ। मृतक बुधवार शाम बाजार से लौटने के बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पांच दिन बाद दर्ज कराई थी।
शव मिलने से गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
BIG BREAKING: छुरा क्षेत्र के कटेलपारा में खेत से युवक का शव बरामद








