बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति में प्रकाशित ‘लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका’ का विमोचन करेंगे।
यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) सभागार में आयोजित होगा।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, वहीं प्रदेश के कई दिग्गज नेता और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम की संवेदनशीलता और बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। लगभग 300 जवानों की तैनाती स्थल पर की गई है।
समाज को समर्पित रहा काशीनाथ गोरे का जीवन
इस स्मारिका विमोचन कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है। इसमें स्वर्गीय काशीनाथ गोरे के समाजसेवा और राष्ट्रहित में दिए गए योगदानों को याद किया जाएगा।
गोरे जी ने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित कर दिया था, उनकी स्मृति में यह आयोजन नई पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देगा।
बिलासपुर प्रवास पर मोहन भागवत, शाम को करेंगे विशेष कार्यक्रम में शिरकत








