

दुर्ग ! जिला के कचादूर ग्राम पंचायत में 6 गरीब कुम्हार परिवार कुम्हार समाज के लिए आरक्षित 5 अकड़ भूमि में विगत 15 से 20 वर्ष से अपना कुम्हारी एवं ईट व्यवसाय कर अपना परिवार का पालन पोषण कर रहे थे ,
15 से 20 वर्षों में ग्राम पंचायत कचादूर को और ग्राम वासियों कही कोई आपत्ति नहीं थी ,
अभी बने नवनिर्चाचित सरपंच कीर्तन साहू ने भुराजस्व संहित की धारा 237 का खुला उल्लंघन करते हुए एक नोटिस देने के बाद गरीब कुम्हार ईट भट्टा व्यवसाय को तहसील दार हुलेशवर नाथ खूंटे के उपस्थिति में जेसीबी से परिवार के रहने के लिए बने घर को तोड़ा गया फिर लेबर लोगों के बने घर को जेसीबी से तोड़ कर तहस नहस किया गया , एवं ईट भट्टा में पक रहे ईट में पानी डाल कर उसे नुकसान पहुंचाया गया ,और कच्चे ईंटों को भी जेसीबी से तोड़ा फोड़ा गया एवं तहस नहस कर दिया गया ,जिससे कुम्हार समाज के 6 परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है ,
पीड़ित परिवार से सदस्य छोटे छोटे बच्चे घर की महिलाएं
गहरे सदमे में है ,शासन प्रशासन के न्याय के लिए पीड़ित परिवार इधर उधर भटक रहे है ,लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है ,
Bpho के राष्टीय अध्यक्ष श्री बसंत चक्रधारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सतीश चक्रधारी कोषाध्यक्ष, गणेश चक्रधारी एवं महेश प्रजापति ने पीड़ित परिवार से मिल कर पीड़ित कुम्हार परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है
पीड़ित परिवार
1,भैया लाल प्रजापति पिता , छोटे लाल प्रजापति
2,गोविंद चक्रधारी पिता,कामता चक्रधारी
3,मुन्ना प्रजापति पिता लालमन प्रजापति ,
4,अंगद पिता नर्मदा चक्रधारी
5,शिवलाल चक्रधारी पिता,शिव लाल चक्रधारी
6, बुधारू प्रजापति पिता,लालमन प्रजापति,
ग्राम पंचायत, कचादूर जिला दुर्ग









