पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घुटकूनवापारा के ग्रामीण हर साल बरसात के मौसम में भारी मुसीबतों का सामना करते हैं। गांव के पास बहने वाले टोरटोरी नाले में बाढ़ आते ही गांव का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले पर पुल-पुलिया निर्माण की मांग वे कई वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं। पंचायत से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार आवेदन देने के बावजूद आज तक किसी स्तर पर ठोस पहल नहीं हुई।
यह सड़क घुटकूनवापारा को बहेराबुड़ा से जोड़ती है, लेकिन बीच में नाले के बहने से बरसात के दिनों में दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
बरसात में घुटकूनवापारा गांव की बड़ी समस्या, टोरटोरी नाले से हर साल कटता संपर्क








