Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़: मेला देखने गए युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या

By
Last updated:



बलौदाबाजार में सनसनी, आरोपियों की तलाश में पुलिस और फॉरेंसिक टीम जुटी

बलौदाबाजार। जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मेला देखने गए एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मेला देखने गया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोपाल साहू के रूप में हुई है। वह मेला देखने पहुंचा था, जहां कुछ युवकों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने गोपाल के पेट, सीने और जांघ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

वारदात की सूचना मिलते ही सुहेला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और इलाके में सख्ती बरती जा रही है।

Leave a Comment