ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद ! भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार साइबर अपराधों से बचाव हेतु पूरे प्रदेश में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज गरियाबंद पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा गरियाबंद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, कोपरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड तथा इंटरनेट सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
डीएसपी गरिमा दादर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर ने बच्चों को ऑनलाइन बुलिंग, फिशिंग और ओटीपी के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी के तौर-तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है।
SBI अधिकारियों ने बताया सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय
भारतीय स्टेट बैंक गरियाबंद शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा एवं अविनाश कुमार ने बच्चों को सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने खासतौर पर बैंक खाता विवरण और एटीएम पिन साझा न करने की सलाह दी।
बच्चों में बढ़ी साइबर सुरक्षा जागरूकता
कार्यक्रम के बाद बच्चों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें साइबर अपराधों से बचने की सही जानकारी मिली और अब वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग अधिक सतर्कता के साथ करेंगे।
इस तरह के जागरूकता अभियान से बच्चों और आम जनता में डिजिटल सुरक्षा के प्रति भरोसा और सतर्कता बढ़ रही है।
गरियाबंद: SBI और पुलिस ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी सीख








