पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस की E-30 टीम, STF और COBRA बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। सुराग मिला था कि मैनपुर के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली डेरा डाले हुए हैं। इसी आधार पर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए जंगल में घेराबंदी की।
सुबह से ही रुक-रुक कर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। हालांकि अब तक किसी नक्सली के शव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे जा सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान अलग से जारी किया जाएगा।
गरियाबंद: मैनपुर जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों की मुठभेड़, बड़े नक्सली ढेर आशंका








