उतई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस जघन्य घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ महार/महरा समाज जिला दुर्ग इकाई ने उतई थाना पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सख्त सजा की मांग
समाज के पदाधिकारियों ने आरोपी को फांसी की सजा देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए।
थाना प्रभारी ने दिया आश्वासन
थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और 15 दिनों के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग तक भी मांग पहुंचाई गई।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिला अध्यक्ष शुभम सिंह बमभोले, दिनेश मेश्राम, सुनील बम्बोड़े, दिगेश्वर अंगारे, शशि अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।








