उतई। नगर उतई में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 4 अप्रैल, शनिवार को सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
यह आयोजन सद्भावना चौक, पाटन पुल उतई में संध्या 7 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम के संरक्षक धनंजय साहू हैं, वहीं आयोजन में सदस्यगण प्रेम, जयेश, लक्ष्मीनारायण, तुषार, निखिल, पंकज, देवरथ, वरुण, गौरव, वैभव, यशवन्त सहित समस्त नगरवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिससे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।
उतई में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या आयोजन








