Buy Advt. Space

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए कोंडागांव से 20 श्रद्धालु रवाना

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए कोंडागांव जिले से 20 श्रद्धालुओं का दल रविवार रात्रि को रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा का शुभारंभ

सोमवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं को दी गई शुभकामनाएं

कोंडागांव से रवाना हुए श्रद्धालुओं के दल को विदा करते समय श्री दीपेश अरोरा, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ में आयोजित कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन तथा विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इससे उन्हें देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक पूरे देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

श्रद्धालुओं ने बताया गौरवपूर्ण अवसर

यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उनका कहना है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी तथा देश की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment