दुर्ग। NSUI के एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस एवं NSUI के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, चैतन्य बिट्टू बघेल, कुम्हली उपसरपंच विजय साहू सहित NSUI के कार्यकर्ता मयंक देशमुख, अभय, चैतन्य बंछोर, मृदुल सिंह एवं अन्य साथीगण मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।
NSUI उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मनाया जन्मदिवस








