Buy Advt. Space

ग्राम इंग्ररा में यादव समाज के गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन मरकाम, समाजजनों को दी शुभकामनाएं

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, ग्राम इंग्ररा में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर कार्तिक पूर्णिमा एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ पूजा कार्यक्रम

कार्यक्रम में मोहन मरकाम सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दही-हांडी एवं मट्ठी की रस्म निभाई। इसके बाद गौमाता को खिचड़ी प्रसाद खिलाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूरे आयोजन में यादव समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई। पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

इस अवसर पर समाज में आपसी एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

जनप्रतिनिधियों और समाज के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष लखु पोयम, सरपंच बीरसिंह नेताम, आदिवासी कांग्रेस कमेटी माकड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र पोयाम, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राम नेताम, मांझी दूसू मरकाम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भानु यादव, समाज अध्यक्ष मनहर यादव, शिवलाल यादव, मानसिंह मरकाम एवं समाज के उपाध्यक्ष सुखलाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू ने समस्त समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Related News

Leave a Comment