Buy Advt. Space

केशकाल पुलिस की नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, दो चालकों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। केशकाल, 24 नवंबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ केशकाल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शराब के नशे में तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले दो चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो चालक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को शराब के नशे में तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने लगाया 20 हजार रुपये का अर्थदंड

मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इस प्रकार दोनों चालकों से कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

पुलिस ने की यातायात नियमों के पालन की अपील

केशकाल पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरनाक है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चेकिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस संयुक्त कार्रवाई में निरीक्षक रितेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, सुरेश मरकाम, आरक्षक धर्मेंद्र नेगी एवं महिला आरक्षक नंदकुमारी कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

Leave a Comment