Buy Advt. Space

खैरागढ़ पिपरिया मार्ग हादसा, दो घायल, 112 सेवा नहीं पहुंची समय

By

खैरागढ़ । में पिपरिया मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर में भूपेंद्र वर्मा और द्रोपती बाई वर्मा को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद डायल 112 पर कॉल करने के बावजूद समय पर सहायता नहीं मिल पाई।

घायल दोनों व्यक्तियों ने खुद ही वाहन से जिला सरकारी अस्पताल खैरागढ़ पहुंचकर इलाज कराया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Comment