Buy Advt. Space

पांच सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को मिला पीपीओ और जीपीओ सम्मान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कोण्डागांव ,जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए 05 शासकीय कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेजुएटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दस्तावेज सौंपते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी हुए पेंशन आदेश

जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इसके चलते सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों के लिए संभागीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा पेंशन प्राधिकार आदेश जारी कर दिए गए।

इन कर्मचारियों को मिला लाभ

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती पुतुल हालदार, कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्री सिंगलू राम कोर्राम, शिक्षा विभाग के प्रधानपाठक श्री सोप सिंह राना तथा प्राचार्य श्री बसंत कुमार राठौर शामिल रहे।

शाल और श्रीफल से किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जिला कोषालय अधिकारी रजनीश पटेल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment