Buy Advt. Space

दुर्ग निगम में लंबित वित्तीय प्रकरणों का निराकरण, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

By

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त के विशेष प्रयासों से अधिकारी-कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वित्तीय प्रकरणों का निराकरण कर बड़ी राहत प्रदान की गई है। मई 2026 तक की जीपीएफ, एनपीएस, उपादान (ग्रेच्युटी) एवं अवकाश नकदीकरण की कुल ₹1.64 करोड़ से अधिक की राशि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कराई गई।

जारी जानकारी के अनुसार जीपीएफ मद में ₹31.77 लाख, एनपीएस में ₹36.60 लाख, अवकाश नकदीकरण के लिए ₹54.57 लाख तथा उपादान (ग्रेच्युटी) मद में ₹41.32 लाख का भुगतान किया गया। इससे वर्तमान कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिली है।

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, नगर पालिक निगम दुर्ग के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री अनिल सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में किए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आयुक्त तथा स्थापना एवं लेखा शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

संघ ने कहा कि लंबे समय से लंबित वित्तीय प्रकरणों के निराकरण से कर्मचारियों का निगम प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े वित्तीय एवं सेवा संबंधी मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाता रहेगा।

Leave a Comment