Buy Advt. Space

नगर निगम दुर्ग के चार कर्मचारियों को पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 के पद पर मिली नई जिम्मेदारी

By

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर चार कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति प्राप्त करने वालों में श्रीमती नीलू तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती रेखा कुर्रे और तपन यादव शामिल हैं। पदोन्नति के साथ इन कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300–₹80,500) का लाभ मिलेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित नियमों तथा संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों में पारित आदेशों के अधीन रहेगी। साथ ही सभी पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

नगर निगम प्रशासन ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Comment