Buy Advt. Space

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला भिलाई की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिले ऊर्जावान युवा नेतृत्व

By

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला भिलाई की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित घोषणा आज जारी की गई। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन की सहमति से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी, दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री रामजी भारती जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई।

घोषित कार्यकारिणी में संगठन के समर्पित एवं सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मंत्री सहित विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम आगामी नगरीय निकाय चुनाव सहित सभी संगठनात्मक अभियानों में पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य कर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे ऊर्जावान शक्ति है। नई कार्यकारिणी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

“संगठन सर्वोपरि – राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई की नई टीम संगठन विस्तार, युवा सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी।

Leave a Comment