दुर्ग।आजाद नवयुवक मंडल दुर्गा उत्सव समिति एवं आजाद नवयुवक गणेश उत्सव समिति, पचरीपारा दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 66 यूनिट रक्तदान किया, जो जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन कुमार मिंज, ब्लड बैंक प्रभारी अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरूणा रावत एवं हिमांशु चंद्राकर उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
आजाद नवयुवक मंडल दुर्गा एवं गणेश उत्सव समिति ने किया 66 यूनिट रक्तदान








