Buy Advt. Space

आर्य नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जांच जारी

By

दुर्ग । जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

मौके पर पति गोविंद साहू (45 वर्ष) और पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके मिले, वहीं पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) मृत अवस्था में पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है।

फिलहाल थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment