Buy Advt. Space

आरक्षक जोगेंद्र नेताम के निधन से पुलिस विभाग में शोक

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव, थाना उरंदाबेड़ा में तैनात 5वीं बटालियन, जगदलपुर की “ई” कंपनी के आरक्षक जोगेंद्र नेताम के निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। घटना 08 जून को थाना परिसर में ड्यूटी के दौरान हुई।

मामले की जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कुछ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों की संभावना जताई गई है, हालांकि वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। थाना उरंदाबेड़ा द्वारा आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जताया शोक

पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने आरक्षक जोगेंद्र नेताम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुखद क्षण है और जोगेंद्र नेताम एक समर्पित पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोंडागांव पुलिस परिवार इस कठिन समय में दिवंगत आरक्षक के परिजनों के साथ खड़ा है तथा परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

कोंडागांव पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षक जोगेंद्र नेताम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Leave a Comment